शिवपुरी। पुलिस की धमचक इन दिनों शहर की अलग-अलग पॉश कॉलोनी क्षेत्रों में सुनाई दे रही है अभी कुछ दिनों पूर्व ही गौतम बिहार कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने प्रवेश कर एक नहीं बल्कि तीन-तीन मकानों को निशाना बनाया और अच्छी खासी चोरी कर ले गए वहीं तीसरी जगह चोरी में नगदी जेवरात में सफल नहीं हुए तो वह घर के बाहर खड़ी बाईक को ही चुरा ले गए। पुलिस अभी इस घटनाओं में चोरों का पता लगा ही रही थी कि एक ओर बाईक श्रीराम कॉलोनी क्षेत्र में ही घर के बाहर से अज्ञात चोर चुरा ले गए। इस मामले की शिकायत फरियादी ने पुलिस थाना कोतवाली में कर दी है।
थाना कोतवाली में फरियादी डॉ.सतीश कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद भार्गव निवासी श्रीराम कॉलोनी ने बताया कि वह अपने दोपहर के समय अपनी बाईक क्रं.एम पी 33 एमएफ 9011 से अपने घर आया हुआ था जब वह घर में जाने को हुआ तो उसने बाईक को अच्छी तरह से लॉक करके खड़ा कर दिया।
जब कुछ दूर बाद सतीश बाहर जाने को हुआ तो देखा कि उसकी बाईक मौके से गायब थी आसपास के क्षेत्र में काफी खोजबीन की लेकिन बाईक का कहीं कोई अता-पता नहीं चला, बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई पुलिस ने पहले शिकायत दर्ज की जब घटना के दो दिन बाद भी बाईक नहीं मिली तो अज्ञात चोर के विरूद्ध धारा 379 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।