शिवपुरी। पुलिस थाना कोतवाली एक युवक जो कि अपने घर की ओर जा रहा था जब वह घर पहुंचता कि उससे पूर्व ही उसे एक अनियंत्रित बाईक चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया और बाईक चालक दुर्घटना के बाद वहां से भाग गया। बाद में पीडि़त ने पुलिस थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
थाना कोतवाली में फरियादी बबलू पुत्र शंभूदयाल शर्मा उम्र 21 वर्ष निवासी छत्री कॉलोनी शिवपुरी ने बताया कि वह अपनी बाईक से किसी काम से नबाब साहब रोड़ की ओर गया हुआ था जब लौटकर अपने घर की ओर जा रहा था कि तभी बबलू की बाईक को बाईक क्रं.एमपी 33 बी 7731 के चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए बबलू की बाईक में टक्कर मार दी।
जिससे बबलू गिर गया और वहीं दुर्घटना को अंजाम देकर आरोपी दूसरा बाईक चालक मौके से भाग खड़ा हुआ। बाद में जैसे-तैसे बबलू पुलिस थाना कोतवाली पहुंचा और दूसरे बाईक चालक के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 279,337 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।