पिछोर। जिले के पिछोर अनुविभाग के भौैंती थाना क्षेत्र के ग्राम विजयपुर में एक नाबालिग किशोरी के साथ गांव के ही आरोपी ने उस समय बलात्कार की घटना को अंजाम दे डाला। जब किशोरी घर से कोंचिंग जा रही थी। इस बात की शिकायत पीडित किशोरी ने भौंती थाने में की। जहां पुलिस ने किशोरी की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार प्रार्थना पुत्री हरकुअंर लोधी परिवर्तित नाम उम्र 16 वर्ष निवासी विजयपुर अपने घर से कोंचिंग की कहकर निकली। तभी रास्ते में उसे आरोपी नवल सिंह पुत्र मनीराम जाटव ने तालाब के पास प्रार्थना को रोक लिया और तालाब के पास ले जाकर उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दे डाला। जब किशोरी ने इस घटना का विरोध किया तो आरोपी ने किशोरी के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे डाली।
इस बात की शिकायत पीडिता ने अपने परिजनों से की। जहां परिजन किशोरी को लेकर भौंती थाने पहुंची। जहां पुलिस ने किशोरी की रिपोर्ट पर आरोपी नवल सिंह जाटव के खिलाफ बलात्कार की धारा 376, 323, 354डी, 506वी, 3/4 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।