कोलारस। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के लुकबासा चौकी क्षेत्र में बीती रात्रि झांसी से इंदौर जा रही राय ट्रेबल्स की बस में एक कंटेनर ने सामने से टक्कर मार दी। जिससे बस में चीख पुकार मच गई। इस घटना में बस में सबार 10 यात्रीयों को चोटें आई है। जिन्हें उपचार के लिए लुकवासा उप स्वास्थ्य में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार राय ट्रेवल्स की बस क्रमांक यूपी 93 एटी 9564 झांसी से इंदौर जा रही थी। तभी लुकबासा के पास गुना की ओर से आ रहे कंटेनर क्रमांक एचआर 38 आर 0521 के चालक ने तेजी और लापरवाही से कंटेनर चलाकर सामने से टक्कर मार दी। जिससे बस में सवार यात्रीयों में चीख पुकार मच गई।
इस घटना में बस में सवार हरिशंकर पुत्र नवलकिशोर उम्र 40 वर्ष, अमर उम्र 40 वर्ष, पवन साहू पुत्र संपत साहू उम्र 40 वर्ष, ओमदत्त पुत्र महेश उम्र 42 वर्ष, राजेश दुबे पुत्र रामदत्त दुबे उम्र 40 वर्ष, संजय पुत्र जगदीश यादव उम्र 32 वर्ष निवासी झांसी, ओमसाया उम्र 34 वर्ष निवासी झांसी, रामनिवास पुत्र हिम्मत सिंह निवासी ललितपुर, फिरोज मोहम्मद पुत्र इमरोज मोहम्मद उम्र 58 वर्ष, कैलाश पुत्र मल्लूराम साहू उम्र 58 वर्ष निवासी निबोरी नगर झांसी को चोटें आई है। इन सभी घायलों को उपचार के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र लुकवासा में भर्ती कराया गया है। जहां सभी घायलों का इलाज जारी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।