नरवर। जिले के नरवर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने ही नंदौई पर बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। जिसमें महिला ने नंदौई द्वारा बस में छोडऩे के बाद बस नहीं मिलने पर रास्ते में पटककर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नंदौई के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार रूपबती पत्नि राजाराम कुशवाह उम्र 30 वर्ष परिवर्तित नाम निवासी सिलानगर को कोई दिनाई की बीमारी थी। इस बीमारी के बारे में जब नंद को पता चला तो उसने उसके गांव में एक जानकार द्वारा दवाई देने की बात कही। जिस पर रूपवती दवाई लेने नंद के गांव अंगोली चक में चली गई।
नंद के गांव में पहुंचकर भाभी ने दवाई ली और नंद के घर पर पूरे दिन रूकने के बाद शाम को अपने घर सिलानगर के लिए जाने के लिए निकली। जिस पर नंद ने भाभी को बस स्टेण्ड तक छोडक़र आने की नंदौई से कहा।
नंदौई महिला को लेकर बस स्टेण्ड पर पहुंचा तो देखा कि बस छूट गई। जिस पर नंदौई ने उसे वापिस घर चलने की कहा। रूपवती नदौंई के साथ बैठकर वापिस लेकर आ रहा था। तभी रास्ते में नदौई बहक गया और उसने अपनी ही भाभी का रास्ते में बाईक रोक कर उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दे डाला।
महिला चिल्लाती रही लेकिन सूनसान रास्ते में कोई भी उसकी चीखें सुनने वाला नहीं था। महिला जैसे-तैसे आरोपी के चंगुल से छूटकर भागी और थाने पहुॅची। जहां पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपी नंदौई गोपाल कुशवाह निवासी अमोली चल नरवर के खिलाफ आईपीसी की धारा 376,323,506 वी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।