पिछोर। जिले के पुलिस थाना पिछोर में भाजपा नेत्री के घर पर लगा सीसीटीव्ही कैमरे को अज्ञात चोरों ने चुरा लिया और लेकर फरार हो गए। इस घटना की जानकारी जब उन्हें लगी तो संबंधित पड़ौसी पुलिस थाना पिछोर पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।
थाना पिछोर में भाजपा नेत्री नवप्रभा पड़रिया के घर के बाहर लगा सीसीटीव्ही कैमरा जो कि अभी कुछ समय पूर्व ही महिला नेत्री ने लगवाया था लेकिन इसी बीच किन्हीं अज्ञात चोरों ने इस मकान पर धावा बोला चोरी तो कुछ किया नहीं लेकिन वह मकान में लगे सीसीटीव्ही कैमरों को चुरा ले गए।
इस घटना को लेकर उनके पड़ौसी प्रभान लोधी पुत्र रामदास लोधी निवासी राजपुर हाल पिछोर पुलिस थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात चोर के विरूद्ध धारा 379 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।