शिवपुरी। अपने निर्धारित समय से कुछ विलंब से छूटी बस को लेकर दो बस संचालकों में विवाद हो गया जिसमें फरियादी ने जब समय पर बस निकालने को कहा तो दूसरे बस संचालक ने कुछ विलंब से गाड़ी को आगे बढ़ाया। इसी बात पर विवाद हो गया और एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के फरियादी के साथ जमकर मारपीट कर दी। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।
थाना कोतवाली में फरियादी देवेन्द्र पुत्र हरिशंकर शर्मा उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम धौरिया ने बताया कि उसकी बस निर्धारित समय पर गुना-ग्वालियर के लिए खड़ी हुई थी। इसी बीच दूसरे बस संचालक टिल्लू उर्फ वीरेन्द्र शर्मा की बस का नंबर था जब बस निकलने के समय से लगभग 5 मिनिट हो गए तो वीरेन्द्र से कहा कि वह अपनी बस को आगे बढ़ाए।
इस पर वीरेन्द्र बिगड़ गया और उसने अपने साथी घिन्चू शर्मा निवासी पुराना टोल टैक्स शिवपुरी के साथ मिलकर फरियादी देवेन्द्र के साथ विवाद किया बाद में अशलील गाली-गलौज करते हुए देवेन्द्र के साथ मारपीट कर दी और उसे जान से मारने की धमकी दी। इस घटनाक्रम को लेकर फरियादी देवेन्द्र ने पुलिस थाना पहुंचकर दोनों आरोपियों टिल्लू उर्फ वीरेन्द्र व उसके साथी घिन्चू शर्मा के विरूद्ध धारा 294,323,506,34 के तहत मामला पंजीबद्ध करा दिया। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।