शिवपुरी। अपने किसी रिश्तेदार के यहां गंगभोज में शामिल होने जा रहे एक युवक को बाईक सवार ने वाहन अनियंत्रित रूप से चलाते हुए टक्कर मार दी और मौके से दुर्घटना को अंजाम देकर वहां से भाग गया। बाद में घायल पुलिस थाना कोतवाली पहुंचा और अपने साथ हुई घटना को लेकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है ।
थाना कोतवाली में फरियादी राहुल पुत्र नरहरि शर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी विवेकानन्द कॉलोनी ने बताया कि वह अपने किसी रिश्तेदार के यहां गंगभोज में शामिल होने के लिए रात को अपने घर से निकला था जब वह कार्यक्रम स्थल शिव वाटिका पर पहुंचने ही वाला था।
तभी उसे एक वाहन चालक क्रं.एमपी 33 एमजी 4729 के चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए राहुल को टक्कर मार दी और रात के अंधेरे में मौका पाकर दुर्घटना के बाद वहां से भाग गया। अपने साथ हुई इस दुर्घटना को लेकर फरियादी राहुल ने आरोपी बाईक चालक के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने वाहन चालक के विरूद्ध धारा 279,337 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।