शिवपुरी। जिले के करैरा अनुविभाग के अमोला थाना क्षेत्र के सलैया के पास दो बाईके आमने सामने से भिड़ गई। इस हादसे की सूचना मिलते ही डायल 100 मौके पर पहुंची और घायलों को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंची। जहां दोनों की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने ग्वालियर रैफर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार लखन पुत्र राजपाल रावत निवासी बांसगढ़ थाना करैरा अपने घर से अमोला की ओर जा रहा था। तभी अमोला से सिरसौद की और जा रहा आयूव खान निवासी नरवर की बाईके आपस में आमने-सामने से टकरा गई। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।