शिवपुरी। जिले के थाना सुभाषपुरा के निकट एक तेज गति से इंदौर की जा रही बस सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी जिससे इस दुर्घटना में मौके पर ही ट्रक के क्लीनर व बस में सवार एक महिला यात्री की मौत हो गई। रात करीब डेढ़ बजे हुई इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार कराया व मृतकों के शव कब्जे में लेकर उनका पीएम कराया। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार ग्वालियर से कोटा जाने यात्री बस क्रमांक आरजे 20 पीबी 0077 जो कि ग्वालियर से कोटा की ओर जा रही थी। तभी गोराघाट के पास सामने से आ रहे ट्रक क्रमांक आरजे 05 जीए 6556 के चालक ने तेजी और लापरवाही से ट्रक को चलाते हुए बस मं टक्कर मार दी।
इस दुर्घटना के बाद जहां बस में चीख पुकार मच गई तो वहीं दूसरी ओर इस दुर्घटना में बस के क्लीनर नरेन्द्र मीणा निवासी बूंदी राजस्थान की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना में एक दर्जन के लगभग बस के यात्री घायल हो गए।
सभी घायलों को उपाचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जिला चिकित्सालय मं उपचार के दौरान घायल महिला अर्चना पत्नि दिनेश तोमर निवासी पीडव्ल्यूडी कॉलोनी ठाटीपुर ग्वालियर के उपचार के दौरान मौत हो गई। उक्त महिला कोटा में अपने बेटे से मिलने जा रही थी। जो कोटा में रहकर तैयारी कर रहा है।
इस घटना में बस के ड्रायवर शेरसिंह निवासी आगरा की हालात गंभीर बताई गई है। घटना के बाद जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का प्राथमिक उपचार कराया तो वहीं मृतकों के शव कब्जे में लेकर उन्हें पीएम के लिए रवाना कर दिया। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।