प्रभारी मंत्री रूस्तम सिंह का दो दिवसीय दौरा आज से, यह है दौरा कार्यक्रम

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एवं जिले के प्रभारी श्री रूस्तम सिंह दो दिवसीय प्रवास के दौरान 19 एवं 20 सितम्बर को अनेकों कार्यक्रमों में भाग लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 19 सितम्बर 2017 को कार द्वारा अपराह्न 03 बजे दतिया से प्रस्थान कर अपराह्न 04 बजे शिवपुरी पहुंचेगी। जहां आप सर्किट हाउस में आमजन, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों से भेंट करेंगे एवं स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। 20 सितम्बर 2017 को प्रात: 10 बजे जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे। 

जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में प्रात: 11 बजे जिला योजना समिति की बैठक में भाग लेंगे। दोपहर 12.30 बजे निर्माण विभागों के अधिकारियों के साथ निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। दोपहर 01 बजे स्थानीय जनप्रतिनिधियों की बैठक लेंगे। 

दोपहर 2.30 बजे कार द्वारा शिवपुरी से नरवर के लिए प्रस्थान कर दोपहर 03 बजे नरवर में आयोजित जल संरक्षण एवं संवर्धन कार्यों का निरीक्षण एवं स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। कार्यक्रम उपरांत कार द्वारा ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!