सुअरों का आंतक: घर के बाहर खेल रही मासूम को सुअर ने जबड़े में दबाया

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शहर में आंतक का पर्याय बन चुके सुअरों को मंत्री यशोधरा राजे के आदेश पर खोज-खोज कर मारने की मुहिम में लाखों रूपए लेेकर गए हैदर के सूटआउट के बाद भी शहर को सुअरों से निजात नही मिली। आज वर्मा कॉलोनी में आज सुबह सुअर के हमले से एक तीन वर्षीय बालिका घायल हो गई। जिसे बमुश्किल लोगों ने सुअर के जबड़े से छुड़ाया। इस घटना में मासूम बालिका के हाथ में चोट आई है। 

विदित हो कि शिवपुरी शहर को सुअर मुक्त कराने के लिए प्रदेश सरकार की मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने अभियान चलाया था और हैदराबाद शूटर को शिवपुरी आमंत्रित किया था। इस दौरान शूटर ने सुअरों को शूट करने का कार्य शुरू किया, लेकिन भ्रष्टाचार और सुअर पालकों से नपा अधिकारियों की सांठ-गांठ के चलते सुअर शूट अभियान आगे नहीं बढ़ पाया और एक बार फिर शहर में सुअरों का आतंक व्याप्त हो गया है। 

आज सुबह वर्मा कॉलोनी में विचरण कर रहे एक सुअर ने घर के बाहर खेल रही तीन वर्षीय मासूम बालिका सलोनी शिवहरे पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सुअर बालिका हाथ के पंजे को मुंह में दबाकर काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया, लेकिन कॉलोनीवासियों ने तत्परता दिखाते हुए सुअर को पत्थरों और डंडों से मार-मारकर भगा दिया और बालिका को उसके चंगुल से छुड़ाया। हालांकि बालिका की ऊंगलियों में सुअर द्वारा काटे जाने से चोट अवश्य आई है। जिसका परिजनों ने निजी अस्पताल में इलाज कराया है
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!