कोलारस। जिले के थाना क्षेत्र में इंन्द्रा कालौनी में बीती रात एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश का पीएम कराकर मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार सुनील पुत्र खैरू गास्वामी उम्र 23 वर्ष ने अज्ञात कारणो के चलते अपने ही मकान में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही कोलारस पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतारकर पीएम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।