कोलारस विधानसभा की स्वास्थ्य सेवाओं के वेंटीलेटर पर लाने में सीएमएचओ का हाथ: रामसिंह यादव

NEWS ROOM
0
कोलारस। जिले के कोलारस अनुविभाग अंर्तगत ग्राम लुकवासा ए.बी. रोड़ समीप स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लुकवासा में 12 गांव को स्वास्थ्य सेवाऐं देने वाला स्वास्थ्य केन्द्र मुख्य चिकित्सा अधिकारी की उदासीनता के कारण इन दिनों पूरी तरह से बीमार हैं। कोलारस विधानसभा के विधायक रामसिंह यादव ने क्षेत्रीय लोगों की शिकायत पर स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया जिसमें गैलरी में गन्दगी एवं मुख्य द्वार पर सफाई दिखाई दी। 

एम्बूलेन्स गेट पर खड़ी हुई मिली लेकिन गांववासियों का कहना है कि इस एम्बूलेन्स से मरीजों को कहीं भी नहीं ले जाया जाता बल्कि पेमेन्ट का बहाना करके कत्र्तव्य की इतिश्री कर ली जाती है। स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ डॉ. देवान्त शर्मा को कुछ दिन पहले पोहरी अटेचमेन्ट कर दिया गया था फिर उसे वहीं के लिए स्थाई आदेश कर दिया है। 

जबकि लुकवासा में कोई भी डॉक्टर की पदस्थापना नहीं की गई। जब विधायक ने निरीक्षण के दौरान एएनएम सी.एम. गिल एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर से बात की तो उनका कहना था कि शायद डॉक्टर का स्थानान्तरण हो गया है। विधायक यादव ने कहा कि जब चिकित्सा की व्यवस्था नहीं की गई तो मेरे क्षेत्र से जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने चिकित्सक को क्यों हटाया। उन्होंने फोन पर बात करने का अथक प्रयास किया लेकिन नेटवर्क न मिलने के कारण इस संबंध में चर्चा नहीं हो सकी।

विधायक रामसिंह यादव का कहना था कि जिला मुख्य चिकित्सा जैसे अधिकारी जिनको प्रशासनिक व्यवस्था किये जाने की जिम्मेदारी सौंपी है वह भी मेरे विधानसभा क्षेत्र में अनदेखी कर रहे हैं। इस क्षेत्र में गरीब हरिजन आदिवासी एवं निम्न तबके के लोग निवास करते हैं जिनकी आर्थिक स्थिति दयनीय है जो न तो बदरवास जा सकते और न ही कोलारस और शिवपुरी स्वास्थ्य केन्द्र में ये स्वास्थ्य केन्द्र भी उनकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए दूर पड़ते हैं। 

इस समय क्षेत्र में मलेरिया, टायफाइड, एवं अन्य मौसमी बीमारियां ग्रामीण क्षेत्रों में फैल रही हैं। इस स्वास्थ्य केन्द्र के अन्तर्गत 40 हजार लोगों की स्वास्थ्य सेवाओं का जिम्मा सौंप रखा है लेकिन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से चिकित्सक को हटा दिया गया है जो जनहित में नहीं है। इस पर इस चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को वेंटीलेटर पर लाने का पूरा जिम्मा कोलारस विधायक रामसिंह यादव ने सीएमएचओ को दिया।

विधायक यादव ने लुकवासा का नवीन स्वास्थ्य भवन का निरीक्षण किया। निर्माण गुणवत्ताहीन तरीके से कराया गया था बताया जाता है। कि यह भवन थीड़ी सी बारिश के चलते ही छत एवं दीवारो के चारों ओर से पानी बहने लगता है। जिसे देखकर विधायक ने गहरी नाराजगी व्यक्त की।

विधायक के साथ कांग्रेस के जिला महामंत्री सरनाम सिंह रघुवंशी, रामभरोसी शर्मा, विधायक प्रतिनिधि ओ.पी. भार्गव, दुर्जन यादव, कल्याण सिंह रघुवंशी, भरत जाटव, बल्लू पटेल, ढरकू जाटव, लक्ष्मीनारायण परिहार, कमलेश गोस्वामी, सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!