जेल प्रहरी के सूने क्वार्टर का ताला तोडक़र चोरी

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर में लगातार हो रही चोरीयां थमने का नाम नहीं ले रही है चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि लगातार चोर अपना काम कर रहे है। आज की घटना पुलिस कर्मचारीयों के घरों के बीच में चोरों ने घटित की है। जहां चोरों ने जेल प्रहरी के घर को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है।  इस मामले की शिकायत जेल प्रहरी की पत्नि ने कोतवाली में की। जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश में जुटी हुई है। 

जानकारी के अनुसार सुरेश माहौर जो कि शिवपुरी जेल में प्रहरी के पद पर पदस्थ था। वह अपने परिवार सहित जेल पुलिस के क्वार्टर नं.14 में रहता था। बीते दो माह पूर्व सुरेश माहौर का ट्रांसफर बरेली रायसेन हो गया। जिसपर महेश अपने परिवार सहित बरेली पहुंच गया। अपना सामान महेश अपने क्वार्टर में रखा छोड़ गया। 

बीते रोज महेश की पत्नि गुड्डी आई तो देखा की क्वार्टर का ताला टूटा हुआ है। जिसपर अंदर जाकर देखा तो घर में रखे सोने चांदी के जेबर सहित 60 हजार रूपए का सामान घर से गायव था। इस बात की शिकायत गुड्डी ने कोतवाली में की। जहां पुलिस ने गुड्डी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 457,380 ताहि के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!