बड़ी खबर: रांपी लगाकर ट्रक चालकों के साथ मारपीट कर लूट

Updesh Awasthee
0
बदरवास। अभी-अभी खबर आ रही है कि जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के कुल्हाड़ी और जगन्नाथ होटल के बीच रांपी लगाकर तीन बदमाशों ने ट्रक चालक के साथ मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश पुत्र भोगीराम निवासी घास मण्डी ग्वालियर अपने ट्रक क्रमांक एमपी 07 एचबी 0459 में अपने साथी ओमप्रकाश सिकरवार के साथ ग्वालियर से भोपाल जा रहा था। तभी अचानक रांपी लगी होने से ट्रक का टायर फट गया। दोनों जब ट्रक का टायर बदल रहे थे। तभी पीछे से तीन नकाबपोश बदमाश आ धमके। और ट्रक के स्टाफ के साथ मारपीट कर उन्हें पास में खेत में ले गए। 

बदमाशों ने खेत में ले जाकर दोनों की लाठीयों से जमकर मारपीट की। उसके बाद तीनों नकाबपोश बदमाश ट्रक के स्टाफ के पास रखे 3200 रूपए नगद और दो मोबाईल लेकर फरार हो गए। इस मामले की शिकायत कुटे पिटे ट्रक के स्टाफ ने बदरवास थाने में की। 

जहां पुलिस ने इस मामले में पुराने हिस्टीसीटर रांपी लुटेरों को उठाकर पूछताछ कर रही है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धारा 11/ 13,394 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

इनका कहना है
हां आज रात्रि में एक बारदात हुई है। जिसमें ट्रक चालकों के साथ मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दिया है। अब रांपी लगाकर लूट जांच का बिषय है कि ट्रक स्वत: ही पंचर हुआ है या रांपी से। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जल्द ही मामला क्लीयर हो जाएगा। 
सुजीत सिंह भदौरिया,एसडीओपी कोलारस। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!