पिछोर। अभी-अभी खबर आ रही है कि जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम कमालपुर में दो पक्षों में हत्या का बदला हत्या कर लिया गया। जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक युवक की सरिया मार कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार सात साल पहले सूरज लोधी उम्र 30 वर्ष के परिवार ने शेरसिंह के भाई की हत्या कर दी थी। जिसपर शेरसिंह ने भाई की मौत का बदला लेने की ठानी। सूरज हत्या के बाद जेल चला गया।
पांच बर्ष बाद पैरोल पर बाहर आए सूरज की आज शेरसिंह ने अपने साथी अशोक लोधी के साथ मिलकर अकेला पाकर सरिया मार दिया। आरोपी सूरज को तब तक मारते रहे जब तक उसका दम नहीं टूटा। उसके बाद आरोपी सूरज को मारकर मौके से भाग गए। इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। और मामले की जांच में जुट गई है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।