शिवपुरी। पुलिस थाना करैरा में एक 18वर्षीय युवती को एक युवक द्वारा अपनी बातों के झांसे में लिया और अपने साथ भगा ले गया। जब युवती घर पर परिजनों को नहीं मिली तो वह पुलिस थाना पहुंचे और एक आरोपी के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है। थाना करैरा में नव युवती आरती पुत्री रामसेवक सिंह(परिवर्तित नाम) उम्र 18 वर्ष निवासी करैरा को क्षेत्र के ही आरोपी छोटू उर्फ हरीजेन्द्र जाटव पुत्र नंदराम जाटव निवासी सरकारी अस्पताल के पास करैरा उस समय बातों में झांसा लेकर भगा ले गया जब युवती उसके घर के समीप आई हुई थी।
इसी बीच युवती और आरोपी के बीच वार्तालाप हुआ रात लगभग 1 बजे आरोपी युवती को अपने साथ लेकर भाग गया। अगली सुबह होने पर परिजनों को जब युवती नहीं मिली तो वह काफी ढूंढते रहे लेकिन आरती का कोई पता नहीं चला। बाद में परिजन पुलिस थाना करैरा पहुंचे और नव युवती के अपहरण को लेकर आरोपी के विरूद्ध धारा 366 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।