कोलारस। जिले के कोलारस अनुविभाग के इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम ठाठी में बीते रोज एक नाबालिग किशोरी अपने पे्रेमी के साथ भाग गई। इस बात की सूचना परिजनों को लगी तो वह इस मामले की शिकायत करने पुलिस थाने इंदार पहुंची। जहां पुलिस ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार रानी पुत्री रामसिंह लोधी परिवर्तित नाम उम्र 15 वर्ष निवासी ठाठी अपने घर पर अकेली थी। पूरा परिवार खेत पर गया हुआ था। तभी अकेली रानी अचानक कही गायव हो गई। इस बात की जब खबर परिजनों ने लगाई तो पता चला कि किशोरी का गोलू पंडित निवासी ईशागढ़ से प्रेम प्रंसग चल रहा था। जिसके चलते किशोरी गोलूू पंडित के साथ भाग गई। इस बात की शिकायत पर पुलिस आरोपी पे्रमी गोलू पंडित के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।