शराब के लिए पत्नि ने रूपए नहीं दिए तो पीट दिया, मामला दर्ज

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक पत्नि ने अपने शराबी पति को शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो इसके बदले में पति ने उसके साथ मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर शराब के नशे में धुत्त होकर भाग गया7 बाद में महिला ने पुलिस थाना पहुंचकर अपनी आपबीती बताई और शराबी पति के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराई।

थाना कोतवाली में महिला जगवंती पत्नि अरविन्द जाट उम्र 36 वर्ष निवासी न्यू शिव कॉलोनी ने बताया कि बीते रोज को उसका पति अरविन्द शराब के नशे में धुत्त होकर घर आया और घर में आकर अनाप-शनाप बकने लगा, यहां तक तो सब ठीकठाक था लेकिन कुछ देर बाद ही वह घर में खाना-तलाशी लेने लगा जब उसे कुछ नहीं मिली तो बाद में पत्नि जगवंती से शराबी पति अरविन्द ने जबरन पैसे मांगें लेकिन पत्नि ने नहीं दिए। 

जब जगवंती ने शराबी पति के लिए पैसे नहीं दिए तो पति ने उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। पति द्वारा की गई मारपीट और घटना को लेकर महिला पुलिस थाना कोतवाली पहुंची जहां उसने शराबी पति के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 323,294,506,327 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!