ट्रांसपोर्ट संचालक की मनमानी: दुकानदारो से दो गुना भाड़ा वसूल रहे, माल हो रहा चोरी

NEWS ROOM
0
मनोज शिवहरे, कोलारस। भारत देश के निरंतर विकास में सुचारू और समन्वित परिवहन प्रणाली की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है। परिवहन और ट्रांसपोर्ट का मुख्य योगदान रहा है। इसके जरिये बड़े व्यापारी छोटे दुकानदारो तक माल आसानी से पहुंचा देते है। जिसके लिए सरकार ने एक निश्चित दर भी तय की है। जिसे बिल्टी और अन्य रूप में वसूला जाता है। 

लेकिन कोलारस नगर में संचालित ट्रांसपोर्ट कंपनी नगर के व्यापारियो के लिए गले की हड्डी बनी हुई है। बताया जाता है कि ट्रांसपोर्ट संचालक द्वारा व्यापारियो के माल का ट्रांसपोर्ट किराया दोगुना वसूला जा रहा है। साथ ही विरोध करने पर दुकानदार को अपशब्द कहे जाते है। कई बार दुकानदारो ने ट्रांसपोर्ट से माल चोरी होने की भी शिकायत की है। लेकिन व्यापारियो की कोई सुनवाई नही होती है। 

सूत्रो की माने तो ट्रांसपोर्ट संचालक द्वारा ही आने वाले सामान से कुछ सामान चोरी कर लिया जाता है। और जब इसकी शिकायत की जाती है तो कोई सुनवाई नही की जाती है। और माल को दो नंबर का बताकर उल्टा व्यापारी को गलत ठहराया जाता है। जबकि सरकार की नीती के अनुसार अब सभी माल बिल सहित व्यापारी के पास भेजा जा रहा है। जिसके तहत ट्रांसपोर्ट से आना वाला सभी माल एक नंबर में ही दर्ज किया जाता है। अगर कोई ट्रांसपोर्ट संचालक दो नंबर का माल लेकर आता है। तो यह ट्रांसपोर्ट संचालक स्वयं इसका उत्तरदाई होता है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!