एसडीएम साहब! दबंग कंट्रोल संचालक ने नही दिया कैरोसिन और खाद्यान

NEWS ROOM
0
कोलारस। जिले के कोलारस के ग्राम राई की शासकीय उचित मूल्य दुकान पर अगस्त माह का केरोसिन एवं सितम्बर माह का  खाद्यान न बटने के संदर्भ में समस्त ग्रामवासियो एवं सोसाइटी अध्यक्ष ने जनसुनवाई में एस डी एम को शिकायती आवेदन देते हुए कार्रवाई की मांग की है।

बताया गया है कि शासकीय उचित मूल्य दुकान का अगस्त माह का केरोसिन एवं सितम्बर माह का खाद्यान्न गांव वासियो को प्राप्त ही नहीं हुआ है। केरोसीन का बीच में ही सांठ गाँठ करके बेच दिया गया है। उक्त दुकान को सहकारी समिति राई से हटाकर वनोपज सेसई अन्तरण कर दी गयी थी। ग्रामवासी पहले भी जनसुनवाई में आवेदन लगा चुके है।  

ज्ञापन में ग्रामवासियो ने एस डी एम से निवेदन किया है कि उचित मूल्य की दुकान राई का अगस्त माह का केरोसिन एवं सितम्बर माह का खाद्यान बटवाने व सहकारी समिति में पुन: स्थानांतरण कराने और जांच उपरांत संबंधित के खिलाफ कारवाही करने की मांग की है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!