शिवपुरी। जिले के सुरवाया पुलिस ने आज सुबह झांसी कोटा हाईवे पर अवैध रेत से भरे तीन डंपर पकड़े हैं। जिन्हें कार्यवाही के लिए पुलिस ने खनिज विभाग को सौंप दिया है। उक्त डंपर अमोला क्षेत्र से रेत भरकर शिवपुरी मंडी में बेचने के लिए आ रहे थे।
जानकारी के अनुसार सुरवाया पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि डंपर क्रमांक एमपी 33 एच 1085, एमपी 33 एच 0457, यूपी 93 एटी 5352 में रेत भरकर शिवपुरी की ओर लाया जा रहा है इस सूचना पर सुरवाया थाना प्रभारी हुकुम सिंह मीणा ने हाईवे पर चैकिंग लगा दी और उक्त तीनों डंपरों को रोक लिया।
जिनके चालकों से रेत की वैधता संंबंधी रॉयल्टी की मांग की तो चालक उक्त रॉयल्टी नहीं दिखा सके। जिस पर पुलिस ने तीनों डंपरों को जब्त कर थाने में रख लिया और खनिज विभाग को प्रकरण सौंप दिया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।