WIFE ने लगाई फांसी, लाश को पति ने फैक दिया चलते ट्रक के नीचे

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। अभी तक आपने हैवानियत के इतने किस्से सुने होंगे। परंतु आज जो कहानी सामने आई है उसे सुनकर आपकी भी पैरों तले जमींन खिसक जाएगी। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के फतेहपुर इलाके का है। जहां बुधवार को एक नवविवाहिता ने अपने पति के अवैध संबंधों से तंग आकर फांसी लगा ली। जब पति ने खिडक़ी से देखा कि उसकी पत्नी ने फांसी लगा ली है तो उसने पत्नी को फांसी के फंदे से उतारा और शव को हाइवे पर ले गया, जहां एक चलते ट्रक के नीचे शव को फेंक दिया। ट्रक का पहिया महिला के ऊपर से निकल गया। पति ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया कि उसकी पत्नी का ट्रक से एक्सीडेंट हो गया है। 

वह बीमार थी, जिसे वह इलाज के लिए ग्वालियर ले जा रहा था और यह हादसा हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा और दुर्घटना का मामला संदिग्ध देख महिला को अस्पताल भिजवाया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पड़ताल के एफएसएल टीम को बुलाया। इस पर एफएसएल प्रभारी ने शव को देखकर पूछताछ की तो महिला के गले पर निशान देखे और बाद में दुर्घटना स्थल का भी मुआयना किया तो पूरा खुलासा हो गया। एफएसएल प्रभारी डॉ. एचएस बरहादिया के अनुसार पूछताछ के बाद जो खुलासा धर्मेन्द्र ने किया है, उसके मुताबिक महिला सुनैना की छह माह पहले ही आरोपी धर्मेन्द्र धाकड़ से शादी हुई थी। 

सुनैना को जब अपने पति के अवैध संबंधों के बारे में पता चला तो उसने घर पर बीती रात फांसी लगा ली। धर्मेन्द्र जब ने खिडक़ी से सुनैना को देख लिया। इसके बाद धर्मेन्द्र ने सोचा कि सुनैना की मौत का शक उस पर न जाए तो उसने लाश को उतारा और हाइवे पर ले आया, जहां एक चलते ट्रक के नीचे फेंक दिया, जिससे ट्रक का पहिया सुनैना के ऊपर से निकल गया। 

जब पड़ताल की तो गले पर निशान थे, जिसके बाद उन्होंने बताया कि महिला को लटकाया गया है या फिर उसने फांसी लगाई है। पुलिस ने धर्मेन्द्र से सख्ती से पूछताछ की तो धर्मेन्द्र ने सब बता दिया। पुलिस ने आरोपी पति धर्मेन्द्र धाकड़ को गिरफ्तार कर लिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!