शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली कोतवाली क्षेत्र में आए दिन अवैध जुए के फड़ पर पुलिस की कार्यवाही के बाद भी जुआरियों पर कोई असर नहीं हो रहा और आए दिन जुए का फड़ संचालित हो रहा है। इसी क्रम में पुलिस ने जुआरियों के फड़ पर दबिश दी और वहां से आधा दर्जन जुआरियों को दबोच लिया।
थाना पुलिस कोतवाली को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र की सीमा में किरार छात्रावास के समीप जुए का अवैध रूप से फड़ चल रहा है और लोग इकठ्ठे होकर वहां ताश की गड्डी के साथ पैसों का हार-जीत का दांव लगा रहे है। इस पर पुलिस की एक टीम ने कार्यवाही की और जरिए मुखबिर की सूचना पर दबिश दी तो यहां मनियर मैदान में किरार छात्रावास के पीछे जुआ खेल रहे जुआरियों को धरपकड़ा।
इन जुआरियों में राजू पुत्र हरिशंकर राठौर उम्र 32 वर्ष, प्रकाश पुत्र रमेश राठौर उम्र 32 वर्ष, धनीराम पुत्र रमेश राठौर उम्र 28 वर्ष, मस्तराम पुत्र रामचरण परिहार उम्र27 वर्ष, इंदल पुत्र आशाराम परिहार उम्र 27 वर्ष, चरण पुत्र रामचरण राठौर उम्र 35 वर्ष, धनीराम पुत्र तुलाराम राठौर उम्र 45 वर्ष निवासी मनियर शामिल है। सभी पकड़े गए जुआरियों के विरूद्ध पुलिस ने धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही कर मामला पंजीबद्ध कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।