नाबालिग प्रेमिका-प्रेमी के साथ फुर्रर्र, अपहरण का मामला दर्ज

NEWS ROOM
0
पोहरी। जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के बरखेड़ा गांव में एक नाबालिग प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ भाग गई। इस मामले की शिकायत किशोरी के परिजनों ने पुलिस थाना पोहरी में की। जहां पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी प्रेमी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस गायब युवती की तलाश कर आरोपी को भी खोज रही है। 

थाना पोहरी में फरियादी रामसिंह (परिवर्तित नाम) निवासी पोहरी ने बताया कि उसकी नाबालिग 16वर्षीय युवती पार्वती जो कि घर में परिजनों के साथ सोई हुई थी। इसी बीच रात 10 बजे के बाद पार्वती अचानक कहीं गायब हो गई जिसे काफी तलाशा लेकिन वह नहीं मिली। बाद में किसी अन्य के द्वारा पार्वती के पिता को पता चला कि ग्राम के ही एक युवक के साथ वह देखी गई। 

इस पर फरियादी पिता रामसिंह पुलिस थाना पोहरी पहुंचे और यहां अपनी नाबालिग 16वर्षीय युवती के अपहरण को लेकर संदेही के रूप में आरोपी रमेश पुत्र रामनिवास शाक्य निवासी ग्राम बरखेड़ा के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराई जिसने युवती पार्वती को बातों में बहलाया फुसलाया और अपने साथ भगा ले गया। पुलिस ने फरियादी पिता की शिकायत पर आरोपी के विरूद्ध धारा 363 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!