किराए पर ट्रेक्टर लेकर की धोखाधड़ी

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। अभी कुछ दिनों पहले ही पुलिस थाना पोहरी में एक बड़े ट्रेक्टर चोर गिरोह को पुलिस ने पकड़ा था और करीब दर्जन भर चोरी गए ट्रेक्टर भी बरामद किए थे। इस घटना के सामने आने के बाद भी गिरोह के कुछ सदस्य इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे है।ऐसा ही एक घटनाक्रम पोहरी में फिर सामने आया है जब एक फरियादी का ट्रेक्टर किराए पर लेकर उसका एग्रीमेंट किया, शुरू में एडवांस भुगतान तो कर दिया लेकिन बाद में पेमेंट के लिए टे्रक्टर मालिक चक्कर लगा रहा है और अब तक उसका ट्रेक्टर भी उसे नहीं मिला। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धोखाधड़ी के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है। 

थाना बैराढ़ में फरियादी अतर सिंह पुत्र बुद्धाराम जाटव उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम सांपरारा ने बताया कि उसके ट्रेक्टर का किरायानामा आरोपी कंपू जाटव पुत्र खुलला उर्फ फुल्ला जाटव निवासी ग्राम तिघरा थाना छर्च ने किया था और कहा कि महीने का मासिक 15 हजार रूपये अनुबंध कर ट्रेक्टर का भुगतान किया जाएगा। इस पर फरियादी अतर सिंह ने कंपू के साथ समझौता किया और अनुबंध कर ट्रेक्टर को किराए पर लगा दिया और एडवांस राशि भी प्राप्त कर ली। 

शुरूआत में तो ठीक रहा लेकिन एक महीने के बाद ही दूसरे महीने की किश्त जब अतर सिंह को नहीं मिली तो उसने कंपू को ढूंढा लेकिन वह भी नहीं मिला और उसका ट्रेक्टर भी नहीं मिला। इस पर फरियादी अतर सिंह ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी को लेकर पुलिस थाना बैराड़ पहुंचा और आरोपी कंपू के विरूद्ध धारा 406 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!