कोर्ट के स्टे पर डटे सिविल सर्जन गोविंद सिंह को अब श्योपुर की जगह भेजा ग्वालियर

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि जिला चिकित्सालय में पदस्थ सिविल सर्जन गोबिंद सिंह का आज ट्रांसफर ग्वालियर हो गया है। यह ट्रांसफर गोविंद सिंह के श्योपुर न जाने के उपरांत हुआ है। विदित हो कि जिला चिकित्सालय शिवपुरी में अभी तक एक ही चैंबर में दो सिविल सर्जन अपनी अपनी नेम प्लेट लगाकर एक ही चैंबर में दो अलग-अलग कुर्सीयों पर अपना कब्जा दिखा रहे थे। 

जानकारी के अनुसार 10 जुलाई को शिवपुरी जिला चिकित्सालय में पदस्थ सिविल सर्जन गोंविंद सिंह का श्योपुर ट्रांसफर हो गया था। इस ट्रांसफर के बाद शिवपुरी जिला चिकित्सालय में सिविल सर्जन पर डॉ त्रिवेदिया काविज हो गए थे। त्रिवेदिया के सिविल सर्जन के पद पर काविज होने के बाद गोविंद सिंह कोर्ट से स्टे ले आए। 

कोर्ट से स्टे लेने में डॉक्टर गोविंद सिंह ने कारण बताए कि उनकी सेवा निर्वति की अवधि दो बर्ष से कम है। जिला चिकित्सालय श्योपुर मेंं कार्यरत सिविल सर्जन उनके कनिष्ट है एवं कनिष्ट के अंतर्गत कार्य करना होगा। उनकी पत्नि उच्चरक्तचाप से पीडि़त है,सेरिब्रोस्कुलर स्ट्र्रोक,सेरिबेरल,इन्फाक्र्ट तक्षाघात हो चुका है इसलिए नियमित रूप से फोलाअप उपचार कराना पड़ता है। एवं श्योपुर से ग्वालियर की दूरी 200 किमी है। जिससे उन्हें कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। 

सिविल सर्जन के इस पक्ष को सुनकर संचनालय भोपाल ने आज एक आदेश जारी किया है। जिसमें डॉक्टर गोविंद सिंह, अस्थिरोग विशेषज्ञ एवं प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय शिवपुरी को अभी वर्णित तथ्यों पर विचारोंपरात आगामी आदेश तक कार्यालय क्षेत्रीय संचालक,स्वास्थ्य सेबाएं ग्वालियर संभाग में उप संचालक के पद पर पदस्थ किया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!