बदरवास। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के बदरवास कस्बे में एक नाबालिग किशोरी के साथ अपहरण कर अशलील हरकत करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले की शिकायत पीडित मासूम ने अपने परिजनों के साथ बदरवास थाने पहुंचकर की। जहां पुलिस ने मासूम की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ अपहरण सहित छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार बताया गया है।
जानकारी के अनुसार पूजा पुत्री राजाराम ओझा उम्र 12 वर्ष निवासी इंद्रा कॉलोनी बदरवास अपने घर में अकेली थी। तभी पडौस में रहने बाला आरोपी पवन शर्मा आ गया और किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ अपने घर ले गया औैर उसके साथ अशलील हरकत करने लगा। जब किशोरी चिल्लाई तो आरोपी की मां और भाभी आ गई। जिसे देख कर आरोपी किशोरी को छोडक़र भाग गया।
इस बात की सूचना किशोरी के परिजनों को लगी तो वह उसे लेकर बदरवास थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने किशोरी की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 363,354,342,34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार बताया गया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।