कपड़े धो रही महिला को आरोपी ने पीछे से दबौच लिया

NEWS ROOM
0
कोलारस। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के मोहराई गांव में एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस मामले में आरोपी सूना घर देख कर घुस आया और कपड़े धो रही महिला के साथ अशलील हरकत करने लगा। इस बात की शिकायत पीडित महिला ने कोलारस थाने में की। जहां पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार बताया गया है। 

जानकारी के अनुसार शिवानी पत्नि राजबीर जाटव परिवर्तित नाम उम्र 23 वर्ष निवासी मोहराई अपने घर में कपड़़े धो रही थी। महिला का पति किसी काम से गांव से बाहर गया हुआ था। तभी गांव का ही आरोपी राजू पुत्र अमरलाल जाटव आ गया और महिला को पीछे से दबौच लिया। और महिला के साथ अशलील हरकत करते हुए बलात्कार का प्रयास करने लगा। 

महिला चिल्लाई तो आरोपी मौके से भाग गया। इस बात की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी राजू के खिलाफ धारा 323,354 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!