शिवपुरी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्थापना दिवस पर हर वर्ष की भांति इस बार भी आरएसएस का विशाल पथ संचलन शहर के प्रमुख मार्गो से निकलेगा। प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी आरएसएस की ओर से दशहरे के अवसर पर विशाल पथसंचलन निकाला जा रहा है जिसमें हजारों की संख्या में स्वयंसेवकों के भाग लेने की आशा है।
जानकारी के अनुसार पोहरी में भी स्थानीय राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यालय आदर्श विद्यालय परिषर से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का पथ संचलन सायं काल 3 बजे से प्रारंभ होगा जो कि मुख्य मार्ग किला रोड से होते हुये अड्डा वाले हनुमान मंदिर, इच्छापूर्ण गणेश मंदिर, मुरली मंदिर, होते हुए कटरा मोहल्ला, खादी भण्डार, ब्लॉक कालोनी मुख्य चौराहे से होते हुए आदर्श विद्यालय परिसर में पहुंचेगा
जहां स्वयं सेवकों को जिलार प्रचारक संबोधित करेगें। पथ संचलन के दौरान कई स्थानों पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पथ संचलन का स्वागत भी स्थानीय लोगों पुष्प वर्षा कर किया जाएगा।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।