गरीबो से खींचकर अमीरो को सींचने का कार्य कर रही भाजपा सरकार: सिंधिया

Updesh Awasthee
0
कोलारस। विधानसभा क्षेत्र में अपने दो दिवसिय दौरे पर आए गुना शिवपुरी सांसद श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया लुकवासा में पोलिगं बूथ मीटिंग मे भाजपा सरकार पर जमकर बरसे सांसद सिंधिया ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा की एक केन्द्र में मोदी है जो देश में तानाशाह शासन की राह चल रहे है। दूसरे योगी है। जो नवरात्री में जहां कन्याओ को पूजा जाता है। वहां पुरूषो के हाथो देवी रूपी कन्याओ पर पुरूषो द्वारा डंडे वरसाये जा रहे है। साथ ही उत्तर प्रदेश में योगी राज की असफलता का सीधा उदाहरण उन 200 मासूमो की मौत से मिलता है। जो भाजपा सरकार की असफलता के कारण गई। एक है प्रदेश के ढोंगी जो खुद को किसान का पुत्र बताकर अपने ही किसान भाईयो पर गोलियां चलवा देते है। 

और ढोंग के रूप् में अनशन पर बैठ जाते है। ऐसा कभी हुआ है। कि अपनी ही सरकार के क्ष्ज्ञिलाफ कोई धरने पर बैठा हो। सिंधिया ने प्रदेश के मुख्य मंत्री पर तंज कसते हुए कहा की प्रदेश के मुखिया सपनो को सौदागर है। जो प्रदेश के किसानो और युवाओ के सपनो का सौदा कर देते है। जिसका जीता जागता उदाहरण व्यापम और डीमेड जैसे घोटाले है।

इसके साथ ही सांसद सिंधिया ने 47 पोलिंग कार्यकताओ से वन टू वन चर्चा की और कार्यकताओ को में जोश भरते हुए कहा आज से हमे एक और बोहनी करनी है। जैसे आप अपने खेतो पर फसलो के लिए करते हो ऐसे ही जिसकी कटाई हम 14 महिने बाद किसान विरोधी सरकार को प्रदेश से हटाकर करनी है। मीटिंग के बाद सांसद सिंधिया ने कार्यकताओ के साथ बैठकर भोजन किया।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस विधायक रामसिंह यादव, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री बैजनाथ सिंह यादव, सौहन गौड़, नपाध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे, ओपी भार्गव, सीताराम रावत, योगेन्द्र रघुवंशी र्बंटी भैया, सांसद प्रतिनिधी हरिओम रघुवंशी, सिंधिया फेंस क्लब जिलाध्यक्षपवन शिवहरे, प्रवक्ता रफीक खांन, धमेन्द्र रावत, श्रीराम गौड़, गोलू गौड़ आदी कार्यकता मौजूद थे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!