सरेआम घूस बसूल रहे पटवारी का VIDEO वायरल, सस्पेंड

Updesh Awasthee
0
कोलारस।  एक तरफ देश के प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार पर शून्य प्रतिशत टोलरेंश की नीती पर कार्य करने की बात कह रहे हो और प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह भी न खाउंगा न खाने दूंगा की नीती पर जोर दे रहो हो लेकिन कड़ी हिदायतों और समझाईशो के बाद भी कई प्रशासन के कुछ अधिकारी चंद पैसे में अपना ईमान बेचते नजर आ रहे है। पहले भी कोलारस, बदरवास क्षेत्र में सरकारी मुलाजिम रिश्वत लेते गिरफतार हो चुके है। 

कोलारस अनुविभाग के बदरवास विकासखण्ड में रिश्वत कांड सामने आया है। जहां एक पटवारी शासकीय जमीन पर काबिज लोगो से रिश्वत लेते कैमरे में कैद हों गया। जानकारी के अनुसार बदरवास हल्का नंबर 8 में पदस्त पटवारी भ्रष्टाचार की चैपाल लगाए कैमरे में कैद हो गया है। इस विडियो में पटवारी सरेआम लोगो से रिश्वत राशन की दुकान की तरह एक एक कर बसूल रहा है। 

पटवारी का नाम रामसहाय बताया जा रहा है। जो शासकीय जमीन पर कब्जा करने वाले लोगो से रिश्वत वसूल रहा है। साथ ही वीडियो में जमीन की रिश्वत की कीमत बीघा के हिसाब से लगाई जा रही है। वीडियो में पटवारी इन पैसो में मैडम को भी मैनेज करने की बात कह रहा है। जैसे ही मामला मीडिया में उजागर हुआ। पटवारी को तत्काल प्रभार से हटा दिया गया। 

इनका कहना है-
मामला संज्ञान में आते ही हमने पटवारी को तत्काल प्रभार से हटा दिया है। अब मामले की जांच की जा रही है, इस मामले में देखा जा रहा है कि वह शासकीय बसूली कर रहा था और उसकी रशीद भी उसने दिखाई है। फिर भी जब तक जांच में क्लीयर नहीं होता पटवारी को संस्पेण्ड कर दिया है और मामले की जांच की जा रही है। 
आरएस प्रजापति,एसडीएम कोलारस 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!