पिछोर। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र में ग्राम खरगंवा में बीते रोज एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने किशोरी की रिपोर्ट पर नाबालिग आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार सपना पुत्री राजकुमार परिवर्तित नाम उम्र 13वर्ष गांव में स्थित अपने खेत पर मकान बनाकर रहती थी। बीते रोज नाबालिग किशोरी सपना अपनी मॉं के साथ गांव में टेलर के पास गई हुई थी। मॉं गांव में किसी काम से रूक गई और किशोरी अकेली अपने खेत पर स्थित घर जा रही थी। तभी रास्ते में किशोरी को आरोपी रामबीर लोधी परिवर्तित नाम मिल गया।
जिस पर रामबीर ने किशोरी को रोका और अपने साथ पास ही स्थित नाले में ले जाकर गंदी हरकत करने लगा। इस गंदी हरकत को पड़ौस में ही खेत में काम कर रहे एक युवक ने देख लिया और इस घटना के बारे में किशोरी के परिजनों को बताया। किशोरी के परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुचे।
जहां पुलिस ने किशोरी की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 354 और हरिजन एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। बताया गया है कि दोनों नाबालिग हैं और बीते कुछ दिनों से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसके चलते एकांत का फायदा उठाकर दोनों नाले के पास जाकर रोमांस कर रहे थे कि तभी पड़ौसियों ने दोनों को रोमांस करते हुए देख लिया और परिजनों को शिकायत की।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।