बीरबे मानव उत्थान सेवा समिति ने कराया सुंदर काण्ड का पाठ

NEWS ROOM
0
बैराड़। शिवपुरी जिले के बैराड़ नगर में अग्रवाल धर्मशाला के पास व्यास मेर्रिज हाउस प्रांगड़ में बीरबे मानव उत्थान सेवा समिति एवं सुंदरकांड सेवा समिति के सयुंक्त तत्त्वाधान में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का बाचन प. दीपक शर्मा कैलारस की टीम द्वारा किया गया,साथ ही समय समय पर भोले नाथ दुर्गा जी की आकर्षक झांकियों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्व प्रथम देवी एवं हनुमान जी महाराज महाराज की पूजा अर्चना के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के अंत मे आरती का आयोजन किया गया जिसमें भारत माता की डॉ अनुराग त्रिवेदी द्वारा की गई।

बीरबे मानव उत्थान सेवा समिति बनी समाज का आईना
बीरबे मानव उत्थान सेवा समिति से जुड़े डॉ अनुराग त्रिवेदी द्वारा बताया गया की समिति शिक्षा स्वास्थ्य एवं बन बासियो के हितार्थ हेतु कार्य कर रही है। इन सुंदरकांड के पाठों से लोगो मे धार्मिक भावना जागृत करती है। समिति द्वारा कई बार अदिवासीयों से नशा मुक्ति की भी शपथ दिलवाई। 

इस अवसर पर लक्ष्मण व्यास, नरेंद्र विरथरे, ब्रजकिशोर त्रिवेदी, डॉ अनुराग त्रिवेदी एडवोकेट, धीरज व्यास,सोनू बिरथरे, डॉ तुलाराम यादव, अजय शंकर त्रिपाठी, राजेश गर्ग, राजकुमार शर्मा, प्रदीप त्रिवेदी, प्रदीप गुप्ता भैया जी, अभिषेक शर्मा, रोहित शर्मा, रामकुमार शर्मा रानू सहित हजारो लोग उपस्थित थे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!