अतिक्रमण हटाने गए आरक्षक को सांड ने फुटबॉल की तरह उड़ाया, गंभीर घायल

0
शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के सबसे व्यस्तम माने जाने बाले कोर्ट रोड़ पर गोयल मेडीकल के सामने ठेले वालों को हटा रहे एक आरक्षक पर सांड़ ने हमला बोल दिया। सांड ने उक्त आरक्षक को फुटबॉल की तरह फैक दिया। जिससे आरक्षक के गुंप्तांग में गंभीर चोट आई है। इस आरक्षक को उपचार के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। 

जानकारी के अनुसार आरक्षक बीरेन्द्र सिंह बेच नंबर 974 जो कि शिवपुरी पुलिस लाईन में पदस्थ है आज गणेशोत्सव ड्यूटी के दौरान रोड़ पर लगे ठेलों को हटवा रहा था। इन ठेलों को हटाते हुए बीरेन्द्र सिंह गोयल मेडीकल के सामने पहुंचा। तभी एक सांड ने आरक्षक पर हमला बोल दिया। और आरक्षक को उठाकर पटक दिया। 

इस घटना में आरक्षक के गुप्तांग में चोट आई है। इस आरक्षक की गंभीर हालात को देखते हुए तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। विदित हो कि शहर में आए दिन इन सांडों का आंतक बना हुआ है। जिसके चलते आए दिन हादसे होते रहे है। इन छुट्टा सांडों को लेकर नपा महज खानापूर्ति के लिए मुहिम तो चलाता है पर आज तक इन सांडों से शिवपुरी वासियों को छुटकारा नहीं दिला पाए है। नपा प्रशासन किसी बड़े हादसे के इंतजार में दिखाई दे रहा है। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!