कोलारस। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के कोलारस कस्बे में भारतीय स्टेट बैंक में एटीएम से रूपए निकालते समय एटीएम बदलकर ठगी का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस एटीएम के सीसीटीव्ही फुटेज खंगालने में लगी हुई है। जानकारी के अनुसार विनोद धाकड़ निवासी चंदोरिया एटीएम से पैसे निकाल रहा था, तभी एक युवक ने मदद के नाम पर एटीएम कार्ड बदल दिया और मौके से रफू चक्कर हो गया। विनोद को जब पैसे की जरूरत पड़ी तो बैंक आया पैसे निकालने तो देखा खाते में 1 लाख रुपए लगभग थे।
खाते में बैलेंस नही मिला जब स्टेटमेंट निकल वाया तो पता चला युवक ने 6 से 7 बार कार्ड यूज करके पैसे निकाल लिए इस बारे में जब बैंक को बताया तो बैंक ने सतुंष्ट पूर्वक जवाब नही दिया तो कोलारस थाने पहुंचा, जहां आप बीती पुलिस को सुनाई पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है, पुलिस मामले की जांच में जुटी।
मामले में पुलिस का कहना है कि बुधवार को विनोद धाकड़ का एक शिकायती आदेवन प्राप्त हुआ है फरियादी ने बताया कि में एटीएम पैसे निकालने आया था। पास खड़े युवक ने मदद के नाम पर मेरा एटीएम बदल दिया 6 से 7 बार में एक लाख रुपए के लगभग निकल गए है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।