शिवपुरी। जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के गुगरीपुरा रेलवे पटरी पर एअरफोन लगाकर गाने सुन रहे एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे युवक के टुकड़े-टुकड़े हो गए। इस बात की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है। जानकारी के अनुसार दीपक पुत्र ऊदल शाक्य उम्र 18 वर्ष निवासी गुगरीपुरा के पिता ने गांव के ही एक युवक का खेत बटाई से ले रखा था।
बीते रोज ऊदल बटांई के खेत पर देखने गया हुआ था। तभी ऊदल ने अपने मोबाईल से कान में एअरफोन लगाकर गाने सुनते हुए पटरी पर टहल रहा था। उसे पता था कि अब यहां से कोई भी ट्रेन नहीं आएगी।
तभी लगभग 2 वजे मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा ट्रेन आई। ट्रेन के चालक ने युवक को देखकर जमकर हॉर्न बजाए पर कान में एअरफोन लगी होने के चलते युवक ट्रेन की आवाज नहीं सुन पाया। तभी ट्रेन युवक के टुकड़े-टुकड़े करती हुई गुजर गई। इस बात की सूचना पर पुलिस ने मृतक के पिता ऊदल सिंह की सूचना पर मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।