खनियांधाना। जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के पंचकुला गांव में मठा मांगने गई एक महिला को गांव के ही दबंग युवक ने अकेली पाकर दबौच लिया। महिला जैसे तैसे अपनी आबरू बचाकर मौके से भाग कर अपने घर पहुंची और पूरा घटनाक्रम अपने पति को बताया। पति महिला को लेकर थाने पहुंचा। जहां पुलिस ने दलित महिला की रिपोर्ट पर आरोपी दबंग के खिलाफ हरिजन एक्ट सहित छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार रामवती पत्नि रामकुमार जाटव उम्र 35 वर्ष निवासी पंचकुला अपने घर के पास में हनुमंत यादव के घर पर मठा मांगने गई हुई थी। हनुमंत ने घर पर कोई नहीं होने का फायदा उठाकर महिला को दबौच लिया और उसके साथ अशलील हरकत करने लगा।
इस बात की शिकायत पीडिता ने अपने पति से की। पति महिला को लेकर थाने पहुंचा। जहां पुलिस ने आरोपी हनुमंत यादव के खिलाफ धारा 354, 341, 294, 323, 506 ताहि 3/1 द ध , 3-2/ 5 एस एस टी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।