कोचिंग जा रही छात्रा मनचला करता था परेशान, मामला दर्ज

NEWS ROOM
0
पिछोर। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के पिछोर कस्बे में ही राजामहादेव मंदिर के पास निवासरत एक छात्रा को एक मनचला बीते काफी समय से परेशान कर रहा था। इस बात की शिकायत किशोरी ने पहले भी अपने परिजनों से की थी। परिजनों ने बदनामी के डर से मनचले को समझा दिया था। पर आरोपी अपनी हरकतों सेे बाज ही नहीं आ रहा था। हद तो तब हो गई जब किशोरी अपनी कोचिंग से घर जा रही थी। तभी आरोपी आया और किशोरी का हाथ पकड़ लिया। 

जानकारी के अनुसार मीना पुत्री राजाराम गुप्ता परिवर्तित नाम उम्र 18 वर्ष निवासी राजामहादेव पिछोर को बीते 2 वर्ष से घर के सामने ही रहने बाला मनचला बलराम जाटव परेशान करता था। उसने मीना का मोबाईल नंबर लेकर उस पर अश्रील सामाग्री भेजता था। इस बात की शिकायत पीडिता ने अपने परिजनों से की तो परिजनों ने उक्त मनचले को समझाने का प्रयास किया। परंतु मनचला अपनी हरकतों बाज नहीं आ रहा था। 

बीते रोज जब मीना कोचिंग से घर आ रही थी। तभी रास्ते नरिया मोहल्ले में आरोपी आ गया और उसने मीना का हाथ पकड़ लिया। इस बात की शिकायत मीना ने घर आकर अपने परिजनों से की तो परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने पीडिता की रिपोर्ट पर आरोपी बलराम जाटव के खिलाफ धारा 354 डी के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!