किसानों के हक के लिए भूख हड़ताल पर बैठे विधायक व नपा उपाध्यक्ष

0
बदरवास। मंगल वेयर हाउस में रखे सैकडों किसानों का अनाज न मिलने से क्षुब्द विधायक व नप उपाध्यक्ष ने अब भूखहड़ताल शुरू कर दी है। जिनके साथ समर्थन में सैकडों किसान सहित क्षेत्र के नेतागण साथ है। मंगल वेयर हाउस में रखे माल को उठाने के लिय आधा सैंकड़ा से अधिक किसान 1 माह से इस आश में प्रशासन के चक्कर लगा रहे थे की उन्हे प्रशासन माल उठवा देगा जहाँ प्रशासन दृारा किसानों को आश्वासन भी दिया गया। 

लेकिन प्राशासन के इस ढुलमुल रवैऐ से क्षुब्द विधायक रामसिंह यादव व नप उपाध्यक्ष भूपेंद्र यादव ने अब भूख हडताल पर बैठना ही किसानों की समस्या का हल माना है। शनिवार शाम को प्रेसवार्ता में विधायक व नपा उपाध्यक्ष ने प्रशासन को अल्टीमेटम दिया था की अगर सोमवार दोपहर तक किसानों का माल नहीं उठवाया गया तो हम सैंकडों किसानों के साथ भूख हडताल करेंगे लेकिन जब प्रशासन ने इस बात पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी तो विधायक व नप उपाध्यक्ष ने सैंकडों किसानों के साथ जनपद प्रांगण में भूख हडताल शुरू कर दी हैं। 

उनका कहना है कि जबतक किसानों का माल उन्हे वापिस नहीं दिलाया जायेगा यह भूखहडताल अनिश्चित कालीन रुप से जारी रहेगी। इनके समर्थन में रामवीरसिंह यादव जंप उपाध्यक्ष बदरवास, उधमसिंह धाकड़ मंडी अध्यक्ष, शीलवीर यादव, नरेंद्र यादव रिजौदी, प्रकाश झा कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र यादव ऐजवारा, राजकुमार यादव दीगौद, आजाद वर्मा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, केशव यादव बारई, सतपाल यादव बारई, संजू यादव दौलतपुर तथा राधे धाकड आदि साथ थे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!