लालमाटी पर कुचमुदियों और धाकड़ समुदायों में विवाद, आधा दर्जन घायल

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के लालमाठी इलाके में कुचमुदियां और धाकड़ समुदाय के लोगों में विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों के लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए है। इस विवाद के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। जहां दोनो पक्षों के लोग कोतवाली आ गए है। 

जानकारी के अनुसार शिवनारायण धाकड़ वकील और लालमाठी क्षेत्र में निवासरत कुचमुदियों में किसी बात को लेकर विबाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट मेें घायल दोनों पक्ष के लगभग आधा दर्जन लोगों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। 
खबर लिखे जाने तक दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए है। जहां पुलिस मामला दर्ज करने में जुट गई है। इस विवाद के बाद क्षेत्र में तनाब की स्थिति निर्मित हो गई है। इस घटना से सभी कुचमुदियां एकजुट होने की बात कही जा रही है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!