सर्पदंश से एक किशोरी और एक महिला की मौत

NEWS ROOM
0
करैरा। जिले के करैैरा अनुविभाग के अमोला थाना क्षेत्र के सिलानगर और दिदवली गांब में अलग-अलग घटनाओं में एक महिला और एक किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। इन दोनो घटनाओं की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। जहां पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार पहली घटना सिलानगर गांव में घटी जहां नीरज पुत्री हाकिम गुर्जर उम्र 17 वर्ष अपने घर में सो रही थी। तभी अचानक रात्रि में एक जहरीले सांप ने महिला को पैर में डस लिया। जिससे किशोरी की हालात विगडने लगी। डसने बाले जहरीले सांप को परिजनों ने जाते हुए दूसरे कमरे में देख लिया था। जिसे पकडकर एक पिटारे में बंद कर दिया। परिजन झांड फूक में लगे रहे और किशोरी हालात विगडती गई। तभी किशोरी ने दम तोड़ दिया। 

दूसरी घटना दिदावली गांव में घटित हुई जहां सुषमा पत्नि महेश अपने घर में झाडू लगा रही थी। जिसे जहरीले सांप ने काट लिया। परिजन इस मामले में भी पहले झाडफूंक करते रहे। उसके बाद महिला को लेकर करैरा अस्पताल तक पहुंचे। जहां महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!