संदिग्ध परिस्थिति में झोलाछाप डॉक्टर की मौत

NEWS ROOM
0
बदरवास। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के बदरवास कस्बे में ही प्रायवेट क्लीनिक चलाने बाले एक डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजन इसे लेकर चिकित्सालय पहुंचे जहां डॉक्टरों ने इसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजन आनन-फानन में लाश को लेकर पेत्रिक गांव मुरैना लेकर चले गए। इस बात की सूचना पुलिस को लगी तो वह मृत डॉक्टर के बदरवास स्थिति घर पहुंची जहां घर पर ताला डला हुआ मिला। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार बदरवास कस्बे में स्थिति झोलाछाप डॉक्टर जीएस कुशवाह की बीती रात्रि संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया गया है कि डॉक्टर के परिजन उक्त लाश को लेकर उप स्वास्थय केन्द्र पर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने इसे मृत घोषित कर दिया। 

उसके बाद परिजन आनन-फानन में ही उक्त लाश को लेकर पैतृक गांव तालपुरा तहसील जौरा मुरैना रवाना हो गए। बताया गया है कि उक्त डॉक्टर ने फांसी लगाकर आत्म हत्या की है। वही इस घटना में परिजनों का कहना है कि उसकी मौत हार्डअटैैक से हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!