अपराध न करने की शपथ दिलाकर दुर्गा वाहनी की बहनें जेल में बांधेगी कैदियों को राखी

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। दुर्गा वाहिनी रक्षासूत्र बंधन के जन्मास्थ्मी तक चलने बाले इस पर्व को अनूठे अंदाज़ में मनाने जा रही है | दुर्गा वाहिनी की बहने समाज की मूलधारा से पृथक कर दिए जाने वाले जेल में बंद कैदियों को रविवार के दिन रक्षासूत्र का यह बंधन बांधेगी और इसके एवज में उनसे अपराध की दुनिया से तौबा कर लेने का वचन लेंगी। इस बात की जानकारी दुर्गा वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष शालू गोस्वामी ने प्रेस को दी |दुर्गा वाहिनी ( बजरंग दल हिन्दोस्तान) की प्रदेश अध्यक्ष शालू गोस्वामी एवं संगठन की सदस्यों के द्वारा उप जेल शिवपुरी में रक्षा बंधन, स्वतंत्रता दिवस एवं जन्माष्टमी के पावन अबसर पर बंदियों के सुधार, एवं जीवन को प्रेम पूर्वक जीने हेतु शपथ ग्रहण समारोह और राखी बांधने के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

जिसमे दुर्गा वाहिनी की बहनें सभी कैदियों को राखी बांधकर समाज मे शांति पूर्वक जीने और अपराधों से दूर रहने का बचन लेंगी । और साथ ही जीवन मे कभी कोई भी गलत काम न करने की शपथ दिलाएंगी|

इस कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज मे ये संदेश पहुंचना है कि हमे अपराध से घृणा करनी चाहिए, न कि अपराधी से| शालू गोस्वामी का कहना है कि जेल में बंद सभी कैदी भी हमारे समाज का ही हिस्सा हैं| हमे उन्हें अपराध की कीचड़ से निकालकर समाज मे शान्ति पूर्वक जीने के लिए प्रेरित करना चाहिए। यह आयोजन शिवपुरी उपजेल में रविवार 13 अगस्त को दोपहर 12 बजे से आयोजित होगा |
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!