शिवपुरी। जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र के ऊमंंरी गांव में एक महिला को खेत में काम करते समय जहरीले सर्प ने काट लिया। जिससे महिला की हालात विगडऩे लगी। परिजन महिला को लेकर झाड़ फूंक करते रहे उसके बाद उक्त महिला को लेकर बैराड़ स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचे। जहां महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार संतो बाई पत्नि पंचम यादव उम्र 50 वर्ष निवासी ऊमरी अपने खेत में काम कर रही थी। तभी उसे जहरीले सांप ने काट लिया। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।