शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के मनियर क्षेत्र में एक दुकान पर आकर तीन युवकों ने एक राय होकर एक दुकानदार के साथ जमकर मारपीट कर दी। इतने में भी इनका मन नहीं भरा तो आरोपीयों ने दुकान के काउण्टर सहित सामन फैंक दिया। इस बात की शिकायत पीडित दुकानदार ने कोतवाली पुलिस से की। जहां पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार दीपक पुत्र रोशनलाल रजक उम्र 19 वर्ष निवासी मनियर की आदिवासी मोहल्ले में परचूने की दुकान करता है। बीते रोज दीपक अपनी दुकान पर बैठा हुआ था तभी आरोपी बंटी कुचवदिया आया और सामान मांगने लगा। सामान देते समय आरोपी असभ्य भाषा का प्रयोग करने लगा। दीपक ने दुकान होने की बात कहकर उसे वहां गालीगलौच करने से मना किया तो आरोपी दीपक के साथ हाथापाई पर उतर आया। तभी बंटी के दो साथी लखन कुचवदिया और जयभान कुचवदिया आ गए।
तीनों ने मिलकर आरोपी के साथ जमकर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली। इतना ही नहीं आरोपी जाते जाते दुकान का काउण्टर सहित सामान दुकान के बाहर फैंक गए। इस बात की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपीयों के खिलाफ धारा 323,294,506,427,34 ताहि के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।