महिला से कर रहा था छेड़छाड़, हुई पब्लिक कुटाई, देखें LIVE वीडियो

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पोलो ग्राउण्ड के पास एक मनचले युवक की पब्लिक ने जमकर खेर खबर ली। उक्त आरोपी महिला के साथ सरेआम अभ्रदता कर रहा था। जिसपर पब्लिक भडक़ गई और युवक के साथ मारपीट कर दी। उसके बाद उक्त आरोपी को पब्लिक लेकर कोतवाली पहुंची। हांलाकि इस मामले की शिकायत करने महिला सामने नहीं आई तो पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार आरोपी जगत सिंह रावत उम्र 30 वर्ष निवासी जसराज पुर बीते कुछ दिनों से एक महिला को परेशान कर रहा था। जहां भी यह महिला जाती मनचला उसका पीछा करता। आज जब महिला अपने घर से जा रही थी। तभी प्ले ग्राउण्ड के सामने आरोपी ने महिला के साथ अश्लील हरकत कर दी। महिला चिल्लाई तो पब्लिक आ गई और आरोपी को दबौचकर जमकर खेर खबर ली।
इस घटना के बाद आरोपी मौके से भागने का प्रयास करने लगा तो पब्लिक ने उसे पुलिस की सुपुर्द कर दिया। इस मामले में महिला थाने नहीं पहुंची। जिसपर पुलिस ने शांति भंग की धारा 151 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!