कांग्रेस आज को मनायेगी भारत रत्न स्व. राजीव गांधी जी की 73वीं जयंती

शिवपुरी। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की 73वीं जयंती कांग्रेस सेवादल द्वारा आज 20 अगस्त 2017 को जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामसिंह यादव जी की अध्यक्षता में मनाई जायेगी। सेवादल के जिला मुख्य संगठक अनिल उत्साही ने बताया कि जयंती के अवसर पर स्व. गांधी के जीवन पर आधारित संगोष्ठि का भी आयोजन किया जायेगा। श्री उत्साही ने समस्त कांग्रेसजन मोर्चा, संगठन, निर्वाचित जनप्रतिधियों से कार्यक्रम में प्रात: 10:00 बजे शामिल होने की अपील की है।