दरोगा ने महिला को सडक पर घसीट-घसीट पीटा: देखे वीडिय़ो

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शिवपुरी में इन दिनों पुलिस के मैदानी कर्मचारी/अधिकारियों के हौंसले काफी बढ़ गए हैं। वो खुलेआम कानून तोड़ रहे हैं क्योंकि शिकायतों पर कार्रवाई नहीं हो रहीं। वरिष्ठ अधिकारियों का पक्षपात उन्हे प्रोत्साहित कर रहा है। ताजा मामला बजरंग कालोनी से आ रहा है। यहां एक एएसआई ने वर्दी में रहते हुए एक महिला को घसीट घसीटकर पीटा। शर्मसार करने वाली बात यह है कि पुलिस ने शिकायत को जांच के योग्य तक नहीं माना। पीड़ित दंपत्ति को न्यायालय में जाने की सलाह देकर भगा दिया। दूसरे मामलों की तरह इस पर भी पर्दा पड़ा रहता लेकिन यह पूरी घटना एक जागरुक व्यक्ति ने अपने मोबाइल में कैद कर ली जिसमें दरोगा अपनी पत्नी के साथ महिला क्रांति को पीटता व खसीटता हुआ दिखाई दे रहा है। सवाल यह है कि क्या इस वीडियो को देखने के बाद भी वरिष्ठ अधिकारी चुप रहेंगे। 

इस खबर में दो मायने सामने आ रहे है कि किस तरह शहर में वर्दी का दुरूपयोग हो रहा है। वर्दी में एक पुलिस कर्मी एक महिला की मारपीट अपनी पत्नि के साथ कर रहा है। मारपीट के साथ-साथ उसको घसीटते हुए उसके साथ अभद्रता कर रहा है,तो दुसरी ओर कोतवाली पुलिस की वर्दी भी इस वर्दी के रंग में रंग गई और इस मामले में एक महिला को सारे आम घसीटने और मारपीट और अभद्रता करने के अपराध में अदम चैक काट कर इतश्री कर ली।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि हनुमान कॉलोनी निवासी एएसआई तेज सिंह की पत्नी पड़ौस में रहने वाले भगवान सिंह धाकड़ व उसकी पत्नी क्रांति से छोटी-छोटी बातों पर विवाद करती रहती है। इतना ही नही वह अपने पति का पुलिस में होने के चलते भगवान सिंह व उसके भाईयो पर पूर्व में कर्इ झूठे मामले भी दर्ज करा चुकी है। 

आज सुबह भी एएसआई तेज सिंह की पत्नी और भगवान सिंह की पत्नी क्रांति से हो गया। इस घटना के दौरान भगवान सिंह घर में नही था लेकिन पुलिस अधिकारी तेज सिंह मौजूद था। उसने बजाए मामले को शांत कराने के अपनी पत्नी के साथ महिला पर हमला बोल दिया और क्रांति को बीच रोड़ पर खसीट-खसीट कर मारा। 

दरोगा की दहशत के कारण मोहल्ले का कोई भी व्यक्ति महिला को बचाने नही आया। घटना के बाद जब भगवान सिंह घर आया तो क्रांति ने पूरी घटना को बताई। जिसके बाद दोनो पति-पत्नी कोतवाली पहुंचे और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने अदम चैक काटकर दंपत्ति को रवाना कर दिया। बता दें कि अदम चैक से तात्पर्य ऐसा अपराध जो पुलिस हस्तक्षेप के योग्य नहीं है। महिला को घसीटना, पीटना कैसे अदम चेक की श्रेणी में आ सकता है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!